Wednesday, May 27, 2026
41.1 C
Raipur

salman khan : सलमान खान को अब शूटिंग करना लग रहा भारी, किया ये चौकाने वाला खुलासा

salman khan : नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं, और अब उनका कहना है कि एक्शन सीन करना पहले जितना आसान नहीं रह गया है। हाल ही में फिल्म सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि एक्शन सीक्वेंस के चलते उनकी पसलियों में चोट आई थी। अब वह अपनी अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन मानते हैं कि उम्र के साथ अब फिजिकल एक्शन करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

salman khan : अब हर दिन और भी मुश्किल होता जा रहा है”

salman khan : मुंबई में एक इवेंट के दौरान सलमान ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर कहा, “ये फिल्म फिजिकली काफी टफ है। हर साल, हर महीने, हर दिन ये और भी मुश्किल होता जा रहा है। अब मुझे ट्रेनिंग के लिए ज़्यादा समय देना पड़ता है। पहले मैं एक-दो हफ्ते में रेडी हो जाता था, अब दौड़ना, किकिंग, पंचिंग जैसी चीज़ों के लिए लंबा अभ्यास करना पड़ता है।”

salman khan : ठंडे पानी में शूटिंग बन गई चुनौती

salman khan : *‘बैटल ऑफ गलवान’* भारत-चीन के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित फिल्म है, जिसमें सलमान को लद्दाख की बर्फीली वादियों में 20 दिनों तक शूटिंग करनी है। उन्होंने बताया, “जब मैंने फिल्म साइन की, तो लगा कि ये एक शानदार प्रोजेक्ट है। लेकिन अब लगता है कि इसे करना बहुत मुश्किल होने वाला है। हर दिन 7-8 घंटे ठंडे पानी में शूट करना है।”

salman khan : *मेरे शरीर की हर हड्डी टूट चुकी है”

salman khan : ‘सिकंदर’* के प्रमोशनल इवेंट में सलमान से पूछा गया कि क्या उम्र बढ़ने के साथ एक्शन फिल्में करना कठिन हो गया है? जवाब में उन्होंने कहा, “मेरे शरीर की हर हड्डी दो-तीन बार टूट चुकी है। हर लिगामेंट भी फट चुका है। लेकिन हम रुके नहीं। इस फिल्म में कोई बॉडी शॉट नहीं है, अगर होता तो मैं जल्दी से शेप में आ जाता। वैसे भी, मेरे पास अभी भी सिक्स-पैक हैं। मेरा शरीर ऐसा है कि अगर मैं थोड़ा मोटा भी हो जाऊं तो मसल्स बाहर दिखने लगती हैं।”

salman khan : सलमान का फिटनेस मंत्र

salman khan : सलमान ने कहा, “लोग वजन को मुद्दा बनाते हैं लेकिन मेरे लिए असली बात ये है कि आपका शरीर क्या करने में सक्षम है। अगर आपके पास सिक्स-पैक हैं लेकिन वजन सिर्फ 55 किलो है, तो क्या मतलब?”

salman khan : इस तरह सलमान खान ने एक बार फिर दिखा दिया कि उम्र चाहे जो भी हो, एक्शन के लिए उनका जज़्बा आज भी बरकरार है – बस अब उसे निभाने में थोड़ी मशक्कत ज़रूर लगती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bijapur News: 62 लाख की गड़बड़ी पर शासन का बड़ा एक्शन, भोपालपटनम CMO और लेखापाल सस्पेंड

Bijapur News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की भोपालपटनम...

Related Articles

Popular Categories