Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh Korba News : कोरबा से बड़ी खबर: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को...

Korba News : कोरबा से बड़ी खबर: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, फेसबुक पोस्ट हटाने के निर्देश

0
126
Korba News :
Korba News :

Korba News : कोरबा। सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल को कलेक्टर अजीत वसंत ने औपचारिक नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने उन्हें “दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रचारित-प्रसारित की गई पोस्ट” को तत्काल डिलीट करने के निर्देश दिए हैं।

Korba News : क्या है पूरा मामला?

Korba News : 14 जुलाई 2025 को जयसिंह अग्रवाल ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक फोटो साझा की थी। तस्वीर में पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता ननकीराम कंवर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि राज्यपाल रमेन डेका और कलेक्टर अजीत वसंत बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस पर अग्रवाल ने टिप्पणी करते हुए लिखा—छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान बहुत ही कष्टप्रद है… यह जान और सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई।

Korba News : कलेक्टर की आपत्ति

Korba News : इस पोस्ट पर कलेक्टर अजीत वसंत ने आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने नोटिस में लिखा है कि— “यह पोस्ट वास्तविकता को तोड़-मरोड़कर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रचारित की गई है। फोटो उस क्षण की है, जब ननकीराम कंवर ज्ञापन देने के लिए थोड़ी देर के लिए खड़े हुए थे। बैठक में उनके लिए अलग से पूर्व निर्धारित सीट आरक्षित थी, जिस पर वे बाद में बैठे भी।

Korba News : कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की पोस्ट सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने, शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने और जनता में असंतोष पैदा करने की मंशा से की गई प्रतीत होती है, जो भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

Korba News : निर्देश और चेतावनी

Korba News : कलेक्टर अजीत वसंत ने जयसिंह अग्रवाल को पोस्ट तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा न करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। यह मामला अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासन और नेताओं के बीच तल्खी और बढ़ सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here