Monday, February 16, 2026
21.1 C
Raipur

Indore News : फर्जी प्लॉट डील कर उड़ाए लाखों, तीन दलालों पर धोखाधड़ी का केस

इंदौर। Indore News : रानीपुरा निवासी सलमान हनफी ने अपने पिता के साथ हुए प्लाट धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर जनसुनवाई में की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वसीम नामक व्यक्ति ने फर्जी तरीके से किसी और का प्लाट अपना बताकर 3 लाख रुपये में सौदा कर दिया। मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने जांच कर मामला दर्ज करने के आदेश तेजाजी नगर पुलिस को दिए हैं।

Indore News : फरियादी सलमान हनफी के अनुसार, उनके पिता मोहम्मद सलीम हनफी को तीन प्रॉपर्टी ब्रोकर—वसीम खान, मोहम्मद शफीक हुसैन और मोहम्मद यासीन शेख ने मिलकर प्लाट बेचने का सौदा कराया था। इसमें 2 लाख 95 हजार रुपये एडवांस ले लिए गए थे। जब रजिस्ट्री की बात आई तो वसीम ने खुद को जमीन का मालिक होने से इनकार कर दिया। बाद में खुलासा हुआ कि तीनों ने मिलकर रुपये हड़पे और अब तक पैसा वापस नहीं किया गया।

फरियादी ने जब वसीम से रकम वापस मांगी तो उसने बाकी दो ब्रोकरों पर जिम्मेदारी डाल दी। तीनों ने बाद में धोखाधड़ी स्वीकार करते हुए रकम लौटाने का झांसा दिया लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं किया। अब पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद मामले की जांच तेजाजी नगर थाना पुलिस को सौंपी गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds