Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : संजय गांधी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा,निजी एम्बुलेंस चालक...

Reva News : संजय गांधी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा,निजी एम्बुलेंस चालक ने शराब के नशे में किया हंगामा,कर्मचारियों पर भी अस्पताल परिसर में शराबखोरी के आरोप

0
90
Reva News
Reva News

Reva News : रीवा : रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अस्पताल के सिक्योरिटी गॉर्ड और प्राइवेट एम्बुलेंस चालक के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों अस्पताल के ओपीडी के मेन गेट पर एक दूसरे से लड़ते झगड़ते हुए नजर आए। काफी देर तक दोनों के बीच यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच एम्बुलेंस चालक पूरी तरह से नशे की हालत में नजर आया। अस्पताल में ड्यूटी में तैनात महिला डॉक्टर ने जानकारी दी कि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों और निजी एम्बुलेंस चालकों द्वारा अस्पताल के भीतर शराबखोरी की बात निकलकर सामने आई है।

Reva News : पूरा विवाद अस्पताल परिसर के भीतर शराब पीने को लेकर शुरू हुआ। जहां अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड्स ने निजी एम्बुलेंस चालक पर अस्पताल परिसर के भीतर शराब खोरी का आरोप लगाया। फिर क्या था पहले दोनों के बीच शुरू हुई बहस मारपीट की स्थिति तक पहुंच गई। इस दौरान झूमाझटकी भी हुई।

 

Reva News : देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों को शांत कराने की कोशिश करने वाले भी किनारे हो गए। अस्पताल के मरीज और अटेंडर दोनों ही हैरान रह गए।

Reva News : संजय गांधी अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर शिवा द्विवेदी ने बताया कि कल रात से एक एंबुलेंस चालक द्वारा अस्पताल परिसर के भीतर शराबखोरी की जा रही है। जब मेरे द्वारा उसे मना किया गया और रोका गया तो उसने मुझसे विवाद शुरू कर दिया। मुझे बाहर निकलने और जान से मारने की धमकी देने लगा। मेरे साथ जमकर गालीगलौच भी कर डाली। मुझे पकड़कर मारने की भी कोशिश की।

 

Reva News : पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एम्बुलेंस चालक सनी नशे में धुत था। वहीं पूरे इस मामले को लेकर सीएमओ डॉक्टर इशिता अग्रवाल ने बताया कि हमारे पास अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने शिकायत की है कि अस्पताल के कुछ कर्मचारी और प्राइवेट एम्बुलेंस चालक मिलकर शराब पी रहे थे। लिखित शिकायत पर मैंने अपने हस्ताक्षर करने के बाद अस्पताल अधीक्षक को अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया है। जहां आगे की कार्यवाही अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा द्वारा की जानी है। घटना मेरे सामने की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here