Saturday, May 23, 2026
38.1 C
Raipur

Tragic Accident : नदी की तरह बहे आंसू, सकूली में मासूम की मौत से कांपा गांव

Tragic Accident :  देवेश गुप्ता/निवाड़ी | सेंदरी थाना क्षेत्र के सकूली गांव में शनिवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के नाले में अचानक आए तेज बहाव में आठ साल का मासूम विशाल अहीरवार बह गया। खेलते-खेलते अचानक वह पानी की तेज धार में गिर गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। सकूली गांव में कुछ बच्चे बारिश के बाद उफनते नाले के पास खेल रहे थे। तभी विशाल पुत्र इंद्रपाल अहीरवार का पैर फिसला और वह तेज धार में बह गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई उसे बचा नहीं सका।

Read More : Super Sanitation League : अहमदाबाद सबसे साफ शहर, लखनऊ की ऐतिहासिक छलांग, इंदौर ‘सुपर लीग’ में

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम अनुराग निगवाल, तहसीलदार संदीप शर्मा, सेंदरी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू हुआ। रातभर गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश की गई। देर रात पानी का बहाव थोड़ा कम होने पर रेस्क्यू टीम को नाले की झाड़ियों में बच्चे का शव मिला।

Read More : PCS officer Jyoti Maurya : फिर चर्चा में आई PCS अफसर ज्योति मौर्या की कहानी – पति आलोक मौर्या ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, कहा– अफसर पत्नी से मिले गुजारा भत्ता

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बेहद अचानक हुआ। बच्चा नाले के किनारे खेल रहा था कि अचानक पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में समा गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गति ने उन्हें मौका नहीं दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेंदरी पुलिस के साथ-साथ तरीचरकलां चौकी प्रभारी जितेंद्र सोनी और पुलिस बल भी मौजूद रहा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीण देर रात तक बच्चे के सकुशल मिलने की आस लगाए बैठे रहे, लेकिन सुबह जब शव बरामद हुआ, तो गांव में मातम छा गया।

Read More : Voter List Revision : बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान बड़ा खुलासा-नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से आए अवैध नागरिकों की पहचान, 30 सितंबर को जारी होगी फाइनल सूची 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है। जिस आंगन में कभी बच्चों की खिलखिलाहट गूंजती थी, अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। गांववासियों की आंखों में भी आंसू थे। प्रशासन ने घटना स्थल के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है ताकि कोई और हादसा न हो।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Gold Price: लगातार दूसरे हफ्ते टूटा सोना, डॉलर की मजबूती से बाजार में बढ़ी बेचैनी

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Rajasthan में ‘भूतिया’ University का खुलासाकरोड़ों खर्च… न छात्र, न कैंपस, न पढ़ाई!

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Dhirendra Shastri in Badrinath Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिवसीय एकात्म साधना

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Modi Meloni Melody: कार राइड से डिनर तक… मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर हुई वायरल..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories