Tuesday, March 31, 2026
27.1 C
Raipur

CG NEWS : बड़ा सड़क हादसा – खेत में पलटी यात्री बस, दर्जन भर घायल, 4 की हालत नाजुक

CG NEWS : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण बस हादसा हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब तोलमा से रायगढ़ की ओर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और पास के खेत में पलट गई। घटना मिलुपारा और कोडकेल गांव के बीच की है। बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

Read More : Aadhaar Card Update : UIDAI ने 2025-26 के लिए जारी किए नए नियम, जानिए क्या हुए बदलाव और कैसे करें मुफ्त अपडेट

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता, निजी वाहनों से पहुंचाए गए घायल

हादसे के तुरंत बाद, आस-पास के ग्रामीणों और निजी उद्योगों के सहयोग से घायलों को तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां 9 घायलों को भर्ती किया गया, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है या उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Read More : CG NEWS : कोरोना के बाद बड़ी राहत – फिर से चलेंगी लोकल मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पुलिस ने शुरू की जांच, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा

लैलूंगा थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह ड्राइवर की लापरवाही, तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

CG NEWS स्थानीय प्रशासन सतर्क, घायलों को हर संभव सहायता देने का भरोसा

प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार रायगढ़ जिला अस्पताल या बेहतर सुविधा वाले स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

स्थानीयों की मांग – बस संचालन में सख्ती और सड़क सुरक्षा पर ध्यान, घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चलने वाली बसों की स्थिति की जांच की जाए और ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों ने खराब सड़क स्थिति और अनियंत्रित बस संचालन को जिम्मेदार बताया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के पीछे की वजह की पड़ताल में जुटी हुई है।
Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories