Wednesday, June 10, 2026
33.1 C
Raipur

Indian Nurse Sentenced To Death In Yemen : 16 जुलाई को होगी फांसी, क्या बचेगी निमिषा प्रिया की जान…

Indian nurse sentenced to death in Yemen : दिल्ली। केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही हैं। 16 जुलाई 2025 को यमन की राजधानी सना में उन्हें सजा-ए-मौत दी जानी है। भारत सरकार उनकी जान बचाने की आखिरी कोशिशों में जुटी है, लेकिन उम्मीद की डोर अब सिर्फ ब्लड मनी यानी मुआवजे पर टिकी है।

कौन हैं निमिषा प्रिया

निमिषा एक पेशे से नर्स हैं जो 2015 में काम के सिलसिले में यमन गई थीं। वहां उनकी मुलाकात यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी से हुई, जो एक स्टोर का मालिक था। दोनों ने मिलकर एक क्लिनिक की शुरुआत की। लेकिन यही साझेदारी एक डरावनी त्रासदी में तब्दील हो गई। निमिषा भारत छुट्टी पर लौटीं तो तलाल ने उनकी शादी की तस्वीरें चुरा लीं और इन्हें दिखाकर दावा करने लगा कि उसकी शादी निमिषा से हुई है। यमन के चल रहे गृहयुद्ध के बीच तलाल का रवैया हिंसक हो गया। उसने निमिषा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया, जिससे वह यमन नहीं छोड़ सकीं।

Indian nurse sentenced to death in Yemen Read More : Jabalpur News : नेपाली नागरिक बना ‘भारतीय’, फर्जी दस्तावेज़ों से पासपोर्ट बनवाकर पहुंचा दिल्ली एयरपोर्ट पर

Yamen
Yamen

निमिषा की मां के मुताबिक, तलाल लगातार पैसों और गहनों की मांग करता रहा। तंग आकर, निमिषा ने उसे बेहोश करने की नीयत से नशीली दवा दी, लेकिन ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। शव को छुपाने के लिए उन्होंने एक स्थानीय महिला की मदद से उसे टुकड़ों में काटकर पानी की टंकी में बहा दिया।

Read More : MP NEWS : सरकारी स्कूलों में अब चलेगी बस सेवा, सीएम मोहन यादव ने गुरुपूर्णिमा पर की बड़ी घोषणा

2020 में यमन की अदालत ने निमिषा को फांसी की सजा सुनाई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा। अब केवल पीड़ित के परिवार की माफी ही उसे फांसी से बचा सकती है। इसके लिए भारी ब्लड मनी (मुआवजा) देने की जरूरत है। भारत सरकार और सामाजिक संगठन लगातार राजनयिक और आर्थिक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।

Read More : Mauganj News : शिक्षा विभाग की लापरवाही : स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, चार छात्र घायल, दो छात्राओं की हालत गंभीर

पूरे देश की निगाहें अब 16 जुलाई पर टिकी हैं, जब निमिषा को फांसी दी जानी है। क्या ब्लड मनी के जरिए उसकी जान बचाई जा सकेगी? या एक और भारतीय नागरिक विदेशी सरजमीं पर न्याय की जटिलताओं का शिकार हो जाएगी? यह मामला सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का भी बड़ा इम्तिहान बन चुका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Aaj Ka Rashifal: 10 जून 2026 का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 10...

Abhanpur News : रायपुर-अभनपुर मार्ग स्थित मोहन ढाबा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Abhanpur News : अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-अभनपुर...

Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का स्वास्थ्य शिविर, 64 ग्रामीणों की हुई जांच

Dantewada News: दंतेवाड़ा: ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की...

Related Articles

Popular Categories