इंदौर। Indore Breaking : शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कनाडिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह चौहान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
Indore Breaking : बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी से गैरहाजिर थे। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जितेंद्र सिंह चौहान की अचानक मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस उनके परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।













