Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News : कीचड़ भरे रास्तों से स्कूली बच्चों की जान जोखिम...

Burhanpur News : कीचड़ भरे रास्तों से स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग**

0
87
Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News : कानपुर/गोपाल : देवकर बुरहानपुर जिले का ग्राम पंचायत बाकड़ी में बारिश के दौरान स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ी,कीचड़ भरे मार्ग से जान जोखिम में डालकर बच्चे स्कूल जाते है। बुरहनपर जिले नेपानगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत बाकड़ी में बारिश के दौरान स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी मुश्किलें होती हैं। कीचड़ भरे मार्ग से गुजरते हुए स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार शासन प्रशासन और ग्राम पंचायत से इस समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,

Burhanpur News : ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान कई बार कीचड़ के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, जिससे उनकी शिक्षा का स्तर कमजोर हो रहा है। पिछले दिनों बारिश के दौरान एक व्यक्ति की बाइक फिसलने से मौत भी हो चुकी है, लेकिन शासन प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया,ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन प्रशासन जल्द से जल्द बाकड़ी से हिवरा फाटा तक रोड़ का निर्माण कार्य शुरू करवाए, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी हो।

Burhanpur News : ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच को भी इस मामले में अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। शासन प्रशासन को इस मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी हो।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here