Friday, October 9, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur Accident :स्कूल बस की चपेट में आने से नर्सरी के छात्र...

Shajapur Accident :स्कूल बस की चपेट में आने से नर्सरी के छात्र की मौत, ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश

Shajapur Accident
Shajapur Accident

Shajapur Accident :शाजापुर /किशोर नाथ राजगुरु :शाजापुर जिले के पचोर रोड स्थित ग्राम चितौड़ा में सोमवार को दर्दनाक हादसे में नर्सरी के 5 वर्षीय छात्र की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक कुणाल, मजदूरी करने वाले संजय जाटव का पुत्र था, जिसे चार दिन पहले ही सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में नर्सरी में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बस गांव पहुंची।

Shajapur Accident :पहले जुड़वा भाई सम्राट उतरा, फिर कुणाल उतर रहा था। तभी ड्राइवर ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी, जिससे कुणाल पहिए के नीचे आ गया। बस का पहिया उसके पेट पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल शुजालपुर मंडी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here