CG Balod News : आमाडुला बांध किनारे खून से सना शव मिलने से हड़कंप…

Parivesh
CG Balod News

बालोद। CG Balod News : जिले के आमाडुला बांध क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने खेत किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। मृतक की पहचान चिहरो निवासी प्रीत राम गोटा (22) पिता हीरा राम गोटा के रूप में हुई है। युवक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई हमलों के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे बेरहमी से हत्या की पुष्टि हुई है।

CG Balod News : परिजनों के अनुसार, प्रीत राम सोमवार दोपहर 3 बजे घर से दोस्तों के साथ मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था। वह अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गया था। जब वह रात तक वापस नहीं आया तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शनिवार सुबह आमाडुला बांध के पास मंशा राम मंडावी के खेत में उसका शव मिला।

हत्या की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके से तीन जोड़ी चप्पलें बरामद हुईं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि घटना में एक से अधिक हमलावर शामिल हो सकते हैं।डौंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे किसी पुराने विवाद या आपसी रंजिश की संभावना जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। यह वारदात न केवल इलाके में दहशत का कारण बनी है, बल्कि कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *