CG News : 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से बढ़ा शिवनाथ नदी का जलस्तर, बाढ़ खतरा?…….

Parivesh
CG News : 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से बढ़ा शिवनाथ नदी का जलस्तर, बाढ़ खतरा?.......

राजनांदगांव/कांकेर। CG News : मोंगरा बैराज क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण बैराज का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जलभराव को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने शिवनाथ नदी में पानी की मात्रा बढ़ाकर 15 हजार क्यूसेक तक कर दी है। इससे शिवनाथ नदी के जलस्तर में आंशिक वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसे दोपहर तक 7000 और फिर रात 8 बजे 15,000 क्यूसेक कर दिया गया। बताया गया है कि यह पानी मंगलवार दोपहर तक महमरा एनीकट पहुंचेगा।

CG News : बेमेतरा में जब्त वाहन होंगे नीलाम, 16 जुलाई को खुले में लगेंगी बोली

बेमेतरा। जिले में आबकारी एक्ट के तहत जब्त किए गए वाहनों की नीलामी अब 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पहले यह कार्यक्रम 9 जुलाई को होना था, जिसे अब संशोधित कर नई तिथि घोषित की गई है। इस नीलामी में 07 दोपहिया और 05 चारपहिया वाहनों की बोली लगाई जाएगी। इच्छुक बोलीदाता दोपहिया के लिए ₹2000 और चारपहिया के लिए ₹5000 का बैंक ड्राफ्ट एसपी बेमेतरा के नाम से बनवाकर 14 जुलाई तक बंद लिफाफे में आवेदन जमा कर सकते हैं। इच्छुक क्रेता पूर्व में थाना सिटी कोतवाली परिसर में जाकर वाहन भी देख सकते हैं। नीलामी की शर्तें संबंधित थानों में नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *