Friday, May 22, 2026
37.2 C
Raipur

Kharora News : कुथरौद में मनाया प्रवेश उत्सव, बच्चों को वितरण किया कापी-किताब

Kharora News : रोहित वर्मा/ खरोरा :शासकीय प्राथमिक/ पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुथरौद में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। सबसे पहले मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया डॉ मोहन लाल वर्मा सभापति उद्योग एवं सहाकारिता समिति जिला पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को पुस्तक-कापी, यूनीफाम वितरित किए गए।

 

Kharora News : शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सरपंच तारनदास अनंत, जनपद सदस्य श्रीमति उमा अनंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच तारनदास अनंत ने कहा कि बच्चोँ खूब मन लगाकर पढ़े। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में हिस्सा ले। उन्होंने कहा राज्य सरकार उच्च वर्ग, निम्न वर्ग के सभी बच्चोँ को समान शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहा हैं। अब निम्न वर्ग के बच्चे भी अंग्रेजी में पढ़ाई कर रहें है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शिक्षा नीति से प्रदेश के लोगों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा है। ग्रामीण, शहरी, गरीब, किसान, सभी के बच्चोँ को बेहतर शिक्षा प्रदान की दिशा में काम कर रही है।

 

Kharora News : डाँ मोहनलाल वर्मा ने विद्यार्थियों का जमकर उत्साह बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया एवं बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा एक मोस्ट पावरफुल माध्यम है जिससे सर्वांगीण विकास के साथ सभी चीजें हासिल की जा सकती है।यह केवल विद्यालय में प्रवेश का दिन नहीं है, बल्कि सपनों की नई उड़ान भरने का, अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का, और अपनी मंजिल को पाने के लिए पहला कदम बढ़ाने का अवसर है। आपके जीवन की यह नई यात्रा आपके भविष्य की बुनियाद है। जिस तरह एक मजबूत नींव पर सुंदर भवन खड़ा होता है, वैसे ही यह शिक्षा की यात्रा आपके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी।

 

Kharora News : आप सभी मन लगाकर पढ़ें, मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।शाला प्रवेशोत्सव के दौरान वैभव त्रिपाठी ग्रामीण विकास अधिकारी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और विद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव केवल नामांकन का अवसर नहीं, बल्कि यह प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है।

 

Kharora News : उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। डॉ मोहन लाल वर्मा के द्वारा बच्चों को नेवता भोज कराया गया कार्यक्रम का मंचसंचालन शिक्षक सुनील वर्मा ने किया। इस अवसर पर उपसरपंच रेखाकृष्णा वर्मा,हेमलता वर्मा पंच,एवं समस्त पंच, प्रधानपाठक कुमारप्रसाद साहू, कोमल प्रसाद साहू, रूखमणी साहू, गोपिका पटेल, डालिशा वर्मा, और अन्य शिक्षक शिक्षिका अभिभावक गणमान्य नागरिक सहित समस्त छात्र छात्राए उपस्थित थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatttisgarh मेंMonsoon की एंट्री की तारीख फाइनल! बड़ी राहत की खबर..

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories