CG NEWS : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का हुआ प्रशिक्षण

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान/ दंतेवाड़ा – बचेली। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को संयुक्त जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आज प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दंतेवाड़ा के अंतर्गत आने वाले तहसील बारसूर एबं कुआकोंडा के मतदान केंद्रों में नियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल थे।

CG NEWS : इस दौरान निर्वाचक नामावली में फार्म 6 नाम जोड़ने के लिए फार्म 7 विलोपन जैसे स्थानांतरण विवाह मृत्यु होने पर फार्म 8 त्रुटि सुधार जैसे नाम जन्म तिथि स्थानांतरण डुप्लीकेट फोटो परिचय पत्र दिव्यांग मतदाता चिन्हांकित करना आदि एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण किए जाने के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ बीएलओ को घर-घर सर्वे के दौरान मतदाताओं से विनम्रता पूर्वक परिचय देते हुए निर्वाचन संबंधी कार्य के बारे में जानकारी लेने के बारे में कहा गया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ के कर्तव्य निर्वाचन संबंधी नियम दंड के प्रावधान, बीएलओ एप, बीएलओ और मतदाता के बीच प्रश्न उत्तर के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, दंतेवाड़ा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बारसूर, कुआकोंडा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं बी.एलओ, सुपरवाइजर प्रशिक्षण में उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *