Road Accident : अयोध्या दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में छत्तीसगढ़ की 3 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर

शहडोल। Road Accident : अयोध्या दर्शन से लौट रही एक श्रद्धालु टीम का सफर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। शनिवार को ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास एक तूफान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस भीषण हादसे में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Road Accident : जानकारी के अनुसार, सभी यात्री अयोध्या से दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में जिन महिलाओं की मौके पर मौत हुई, उनमें गायत्री कवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई शामिल हैं। घायलों को पहले सिविल अस्पताल ब्यौहारी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ में मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories