बद्रीनाथ धाम में फोटो और वीडियो पर पाबंदी, उल्लंघन पर लगेगा हजारो का जुर्माना, पढ़े नए नियम

बद्रीनाथ। श्रद्धालुओं के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। बद्रीनाथ धाम में अब फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर परिसर में नियमों का उल्लंघन करने पर 5000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

यह फैसला मंदिर की गरिमा बनाए रखने और धार्मिक अनुशासन को बरकरार रखने के उद्देश्य से लिया गया है। मंदिर समिति के अनुसार, कई श्रद्धालु नियमों की अनदेखी करते हुए पूजा स्थलों और गर्भगृह में वीडियो और तस्वीरें लेते पाए गए थे, जिससे श्रद्धा और व्यवस्था दोनों पर असर पड़ रहा था।

प्रशासन ने साफ किया है कि यह नियम सभी पर समान रूप से लागू होगा और निगरानी के लिए सीसीटीवी और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे धार्मिक मर्यादाओं का पालन करें और मंदिर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सम्मान करें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories