MP BREAKING : राज्य पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल: 114 डीएसपी-एसडीओपी के तबादले, देखें लिस्ट

Sanjay Sahu
MP BREAKING

 

MP BREAKING : भोपाल। राज्य सरकार ने सोमवार देर शाम राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले करते हुए एसडीओपी और डीएसपी स्तर के 114 अफसरों को इधर-उधर किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कई अधिकारियों को मैदानी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को मुख्यालय, प्रशिक्षण या रिजर्व लाइन में भेजा गया है।

MP BREAKING : इस फेरबदल को आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर प्रशासनिक कसावट और रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादलों में नए नियुक्त अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ जिलों के एसडीओपी को भी बदला गया है।

MP BREAKING : सूत्रों के अनुसार यह बदलाव प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। आदेश के बाद संबंधित अधिकारी नई जगहों पर कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

document (25)_250703_172548

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *