Aamanaka Raipur : आंधी में धरासाई हुए जर्जर खंभे, बड़ा हादसा टला….

रायपुर। Aamanaka Raipur : राजधानी में अचानक चली तेज आंधी ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। आमानाका ओवरब्रिज पर आंधी के दौरान तीन पुराने और जर्जर बिजली के खंभे भरभराकर सड़क पर गिर गए। सौभाग्य से इस दौरान कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हवा इतनी तेज थी कि खंभे सीधें सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और खंभों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर लगे कई खंभे पहले से ही जंग खा चुके हैं, लेकिन इनकी मरम्मत या बदलाव की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इस घटना ने आने वाले मानसून सीज़न में प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। शहरभर में ऐसे सैकड़ों पुराने खंभे और होर्डिंग स्ट्रक्चर हैं, जो हादसे को न्योता दे रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त द्वारा पूर्व में होर्डिंग स्ट्रक्चर की जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब समय आ गया है कि सड़कों और पुलों पर लगे खंभों की भी व्यापक जांच की जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories