Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Chhatarpur News :बागेश्वर धाम में टेंट गिरा, श्रद्धालु की मौतः बारिश से...

Chhatarpur News :बागेश्वर धाम में टेंट गिरा, श्रद्धालु की मौतः बारिश से बचने के लिए खड़े 8 लोग घायल; अयोध्या से धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने आए थे,बारिश के दौरान हुआ हादसा….

Chhatarpur News
Chhatarpur News

Chhatarpur News :प्रिंस भरभूंजा/ छतरपुर : छतरपुर जिले में गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए हैं . हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ।जहाँ वारिश हो रही थी, बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,एक श्रद्धालु राजेश कुमार कौशल ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में अयोध्या के पास चौरी सिकन्दरपुर जिला वस्ती उप्र के रहने वाले हैं ओर इस घटना में राजेश के ससुर श्यामलाल कौशल उम्र 50 वर्ष का मौत हुई है। मृत शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल में रखा गया है, परिवार के 6 लोग कार से बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इससे पहले गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे।

 

Chhatarpur News :परिवार के बुजुर्ग की मौत, 4 लोग घायल

Chhatarpur News :राजेश ने बताया कि टेंट से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर में लगा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश और सौम्या, पारुल, उन्नति समेत 8 घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के डॉ. नरेश त्रिपाठी ने बताया- एक मृतक को बागेश्वर धाम से लाया गया था। परिजन ने कहा कि टेंट गिरने से हादसा हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here