CG NEWS :छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS :रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासक शेखर दत्त का सोमवार को दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शेखर दत्त वर्ष 2010 से 2014 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे थे।

CG NEWS :भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1969 बैच के अधिकारी शेखर दत्त ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के डिप्टी और रक्षा सचिव जैसे अहम पदों पर भी तैनात रहे।

CG NEWS :राज्यपाल के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और प्रशासनिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई। केंद्र सरकार में भी उन्होंने विशेष दायित्वों को कुशलता से निभाया।

CG NEWS :उनके निधन पर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के नेताओं, अधिकारियों और पूर्व सहयोगियों ने शोक जताया है। सभी ने उन्हें एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

CG NEWS :परिवार के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार ने उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारी शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *