Breaking News : लोकायुक्त-EOW में बड़े स्तर पर तबादले, 10 अफसरों की बदली….

Parivesh
MP BREAKING

भोपाल। Breaking News : मध्यप्रदेश में लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) में पदस्थ अधिकारियों के बीच बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने देर रात राज्य पुलिस सेवा के 10 अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया, जिसमें जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे अहम शहरों में लोकायुक्त और EOW से जुड़े अफसरों को बदला गया है।

Breaking News : आदेश के मुताबिक:

  • पल्लवी त्रिवेदी, AIG EOW मुख्यालय भोपाल को AIG पुलिस मुख्यालय (PHQ) में स्थानांतरित किया गया है।

  • संजय साहू, SP लोकायुक्त जबलपुर को AIG PHQ बनाया गया है।

  • सुनील पाटीदार, AIG EOW भोपाल को SP लोकायुक्त रीवा नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा लोकायुक्त जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर और EOW जबलपुर-उज्जैन में भी नए अफसरों की पोस्टिंग की गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *