Maalik : गैंगस्टर से पॉलिटिक्स तक: ‘मालिक’ के ट्रेलर में दिखी सत्ता, सनक और संघर्ष की कहानी, आपने देखा क्या

Parivesh
Maalik

Maalik : राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ (Maalik) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें उनका अब तक का सबसे बोल्ड और हिंसक अवतार देखने को मिला है। 2 मिनट 45 सेकंड का ये ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसे शख्स की कहानी में झांकने देता है जो एक मजबूर बेटे से मजबूत ‘मालिक’ बनने तक का सफर तय करता है।

Maalik : ट्रेलर की शुरुआत एक तेज और तनावपूर्ण माहौल से होती है जहां भारी पुलिस बल बंदूकें ताने खड़ा नजर आता है। उसी बीच राव की दमदार आवाज गूंजती है – “मजबूर बाप के बेटे हैं ये किस्मत थी हमारी, लेकिन अब आपको मजबूत बेटा का बाप बनना पड़ेगा।” इस संवाद से ट्रेलर का टोन सेट हो जाता है – बोल्ड, रफ और रिवेंजफुल।

फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगे मानुषी छिल्लर, सौरभ शुक्ला, अंशुमान पुष्कर और स्वानंद किरकिरे। वहीं, हुमा कुरैशी का एक खास आइटम डांस सीक्वेंस भी ट्रेलर में झलकता है। ट्रेलर में अंधाधुंध एक्शन, खून-खराबा और सत्ता की राजनीति की झलक साफ देखने को मिलती है।

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा –
“जन्म से नहीं, किस्मत से बनेगा मजबूर बाप का मजबूत बेटा। मालिक। 11 जुलाई को मिलना, सिर्फ सिनेमाघरों में।”

‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म एक्शन, इमोशन और पावर की जबरदस्त कहानी लेकर आ रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *