Rewa Accident : ट्रक में घुसी बाइक, तीन की मौके पर मौत, बच्ची ICU में भर्ती

0
112
Rewa Accident
Rewa Accident

रीवा। Rewa Accident : जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटरा से गढ़ की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का इलाज संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है।

 Rewa Accident : थाना प्रभारी अवनीश पांडेय के अनुसार, हादसा कलवारी मोड़ से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुआ। मृतकों की पहचान सूरज गिरी (24 वर्ष) और रावेंद्र साकेत (46 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लौरी नंबर-2 के रहने वाले थे। मृत तीसरी बच्ची की उम्र 8 साल बताई जा रही है, जिसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमॉर्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा न केवल तेज रफ्तार और लापरवाही की चेतावनी है, बल्कि सड़क सुरक्षा की चिंताओं को भी उजागर करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here