Indore Crime: इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी को इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता के साथ ही इसके पीछे के स्रोत का भी पता लगा रही है।
Indore Crime: दरअसल, इंदौर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंदौर क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी को सौंपी है। जांच के दौरान वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले हैंडल या पेज संचालक को भी बुलाकर नोटिस दिया जा रहा है।
Indore Crime:इसके साथ ही वीडियो से जुड़ी खबर का स्रोत, संबंधित दस्तावेज और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जाएगा। अब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।