Indore Crime: इंदौर में चाकू लेकर कमरे में बंद हुआ युवक, पुलिस पर किया हमला; जवान की पीठ पर मारा चाकू

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime: इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। चाकू लेकर कमरे में बंद हुए युवक ने दरवाजा खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पीठ पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र रघुवंशी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। वह हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए धमकी दे रहा था। युवक की हरकतों से परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।

दरवाजा खुलवाने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला

पुलिसकर्मी जब युवक को समझाने और कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंचे, तो आरोपी ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस जवान राजपाल सेंधव की पीठ पर चाकू लगने से वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बहन को भी चाकू दिखाकर डराने का आरोप

Indore Crime: बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी बहन को भी चाकू दिखाकर डराया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *