CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश थमते ही बढ़ेगी गर्मी! अगले 2 दिन में 5 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

Anuj Nirala

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं। प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में बारिश के बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। कुसमी में सबसे अधिक 28 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा चांदो और सामरी में 14-14 सेंटीमीटर, कुनकुरी में 12 सेंटीमीटर, तमनार और रामानुजगंज में 9-9 सेंटीमीटर बारिश हुई।वहीं रायगढ़, कांसाबेल, सन्ना और बगभा में 8-8 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि किसानों को भी मौसम की मार झेलनी पड़ी।

Read More: CG Paddy Procurement 2026: छत्तीसगढ़ में 360 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत, अब 3,100 केंद्रों पर 15 नवंबर से होगी खरीदी; देखे लिस्ट…

रायपुर में बादल और बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कहां कितना रहा तापमान?

बारिश के बीच प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। जगदलपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Read More: Chhattisgarh EOW Raids: छत्तीसगढ़ में EOW की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 6 जिलों के 16 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश का असर कम होने और तापमान में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

हालांकि, अलग-अलग जिलों में मौसम की स्थिति अलग रह सकती है। इसलिए किसानों और आम लोगों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *