Singrauli Cyber Fraud: 11.63 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, सिंगरौली के दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। Singrauli Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ‘सत्य सनातन ट्रस्ट’ के नाम से पंजीकृत बैंक खातों के जरिए 11.63 करोड़ रुपये की बड़े पैमाने पर साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सोनभद्र पुलिस और सर्विलांस टीम ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दबिश देकर सिंगरौली जिले से ताल्लुक रखने वाले दो मुख्य संदिग्धों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे फर्जीवाड़े में अब तक मुख्य आरोपी समेत कुल आठ लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, सर्विलांस टीम और दुद्धी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित सी-सेक्टर तिराहे के पास से तीनों वांछितों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश पोद्दार (मूल निवासी आदर्श नगर मोरवा, सिंगरौली) और बब्बू प्रसाद प्रजापति (मूल निवासी ग्राम गोदवाली थाना बरगवां, सिंगरौली) शामिल हैं, जो वर्तमान में भोपाल के सागर लेक व्यू होम में रह रहे थे। इनके साथ सतना निवासी जय कुमार पाण्डेय को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी जब्त की है।

Read More : Raipur Rajyotsav 2026: आसमान में गरजेगी वायुसेना की ‘सारंग’ टीम, नया रायपुर में एयर शो की जबरदस्त प्रैक्टिस, देखे…

समन्वय (JMIS) पोर्टल के माध्यम से हुई जांच में सामने आया कि सत्य सनातन ट्रस्ट के बैंक खातों से जुड़ी साइबर फ्रॉड की 35 से अधिक शिकायतों में लगभग 11.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। जांच में पता चला कि ट्रस्ट के संचालक हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश ने फर्जीवाड़ा कर बैंक खाते खुलवाए और उनका नंबर व एटीएम कार्ड मध्य प्रदेश के सहयोगियों को मुहैया कराया। साइबर अपराध से जुटाई गई अवैध राशि इन्हीं खातों में मंगाई जाती थी, जिसमें से 20 प्रतिशत कमीशन ट्रस्ट के अध्यक्ष को दिया जाता था और बाकी रकम आपस में बांट ली जाती थी।

सोनभद्र पुलिस ने इस बहुचर्चित मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संगीन धाराओं के तहत दुद्धी थाने में अपराध पंजीकृत किया है। मामले में तीन चरणों की कार्रवाई के तहत अब तक 8 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा धर्मोदय फाउंडेशन और भूमित्रम इंडिया माइक्रो फाउंडेशन जैसी अन्य संस्थाओं के बैंक खातों में भी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की बात सामने आई है, जिसकी गहन वित्तीय जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *