Gwalior Crime News: करवाचौथ पर पत्नी ने रखा व्रत, पति ने सिलबट्टे से हमला कर की हत्या; फिर खुद पुलिस को किया फोन

VIKASH KHALKHO

ग्वालियर। Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के त्यागी नगर इलाके में करवाचौथ के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहाँ देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख रही थीं, वहीं दूसरी तरफ यहाँ एक पति पर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। मृतका की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम आनंद श्रीवास्तव बताया जा रहा है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह की है। आनंद श्रीवास्तव एक दुकान में मजदूरी का काम करता है। वारदात के समय उसकी पत्नी मधु श्रीवास्तव अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखकर घर के पलंग पर आराम कर रही थीं। इसी दौरान पति ने पहले घर में पोहा बनाया और फिर घर में मौजूद बेटे के झपकी लेने के समय अचानक अपनी पत्नी पर सिलबट्टे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Read More : MP Government News: एमपी की 23 सरकारी वेबसाइटें ठप, रुक सकते हैं आपके जरूरी काम, जानें किन विभागों पर पड़ेगा असर

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भागा नहीं, बल्कि उसने खुद ही फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी पति घर में ही मौजूद मिला, जिसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए सिलबट्टे को जब्त कर लिया है।

ग्वालियर पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पावन पर्व के दिन घटित इस सनसनीखेज हत्याकांड से मृतका के परिवार में मातम पसर गया है और स्थानीय निवासियों में भारी हड़कंप व खौफ का माहौल है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *