Raisen Silwani News : गेहूं घोटाला, अध्यक्ष पति और महिला पर धोखाधड़ी का केस….

Parivesh
Raisen Silwani News

रायसेन। Raisen Silwani News : सिलवानी नगर परिषद की अध्यक्ष रेशु जैन के पति विभोर जैन और स्वसहायता समूह की अध्यक्ष वंदना केवट पर धोखाधड़ी का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने नियमों को दरकिनार करते हुए बिना स्लॉट बुकिंग के 634 क्विंटल गेहूं अवैध रूप से खरीदा, जिसके चलते उनके खिलाफ धारा 418 और 420 के तहत 10 जून 2025 को सिलवानी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

Raisen Silwani News : यह मामला सिलवानी क्षेत्र के बीकलपुर स्थित स्वास्तिक बेयर हाउस से जुड़ा है, जहां अप्रैल 2022 में अवैध गेहूं खरीदी का यह खेल सामने आया था। जांच में सामने आया कि जिन आठ किसानों के नाम पर मई 2022 में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया था, उनके नाम से गेहूं पहले ही मार्च 2022 में ही खरीदा और बेचा जा चुका था।

इतना ही नहीं, इन किसानों को ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया गया, जबकि वास्तविकता में खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह फर्जी थी। इस घोटाले की जांच बेयर हाउस कार्पोरेशन, नापतोल विभाग, जिला आपूर्ति विभाग और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर की थी, जिसमें धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।

करीब तीन साल तक दबे इस मामले में अब जाकर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है, जिससे प्रशासनिक हलकों में भी हलचल है। जांच में लापरवाही और मिलीभगत के संकेत मिल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब आगे कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *