Raipur Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक युवक के साथ मारपीट करने, बेल्ट से हमला करने और उसका मोबाइल फोन व एक्टिवा की चाबी लूटने का आरोप है। घटना 16 अक्टूबर को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कंकालीपारा के पास हुई थी।
Raipur Crime: पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों से पूछताछ की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आपसी लेन-देन के विवाद में की वारदात
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आपसी लेन-देन के विवाद को लेकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल किया गया लाल रंग का चमड़े का बेल्ट और एक्टिवा की चाबी बरामद की गई है।
Raipur Crime: दोनों आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेन्द्र सिंह तोमर (37), निवासी प्रिय नगर, अग्रवाल कॉलोनी, डीडी नगर और आकाश पाण्डेय (38), निवासी महोबा बाजार, राजीव नगर, आमानाका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 17 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में अपराध क्रमांक 545/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) में कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।