HomeChhattisgarhAAP Press Conference: AAP ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की,...

AAP Press Conference: AAP ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की, 10 करोड़ की खरीदी और अस्पताल टेंडर पर उठाए सवाल

Date:

Related stories

AAP Press Conference: रायपुर :  रायपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) ने छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से इस्तीफे की मांग करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कई फैसलों पर सवाल उठाए हैं।
AAP Press Conference: पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा और प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी लैब का संचालन निजी कंपनी HLL को पांच साल के लिए सौंप दिया है। इसके बावजूद विभाग ने करीब 10 करोड़ रुपये के रीजेंट खरीदने का फैसला लिया, जबकि नई कंपनी अपनी मशीनों के साथ काम करने वाली है। AAP ने इस खरीदी में अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
AAP Press Conference: पार्टी ने यह भी दावा किया कि जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित ‘हमर लैब’ को बंद करने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि इससे ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों के मरीजों को जांच कराने में परेशानी होगी।
AAP Press Conference: AAP ने राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में प्रस्तावित 700 बेड वाले नए अस्पताल भवन के निर्माण में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि करीब 231 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की घोषणा दो साल पहले हुई थी, लेकिन अब तक टेंडर जारी नहीं हो सका है।
AAP Press Conference:  पार्टी ने 10 करोड़ रुपये की रीजेंट खरीदी की जांच, नए अस्पताल भवन का टेंडर जल्द जारी करने, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, अस्पताल में बेड बढ़ाने, हमर लैब को बंद नहीं करने और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here