Rewa News: फूलमती माता मंदिर में महिला की चेन चोरी, CCTV से खुला राज; 8 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Rewa News

Rewa News: रीवा: रीवा में मंदिरों में दर्शन करने पहुंचने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की 8 महिलाओं और एक पुरुष समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 90 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन और करीब 10 लाख रुपये की आर्टिगा कार जब्त की गई है।

Rewa News: मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित फूलमती माता मंदिर का है। 13 अक्टूबर को दर्शन करने पहुंची रतहरा निवासी 55 वर्षीय गीता देवी के गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की और घेराबंदी कर आर्टिगा कार में सवार 9 आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चेन चोरी की वारदात स्वीकार की है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के मऊ और गोरखपुर जिले से संबंधित बताए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने अन्य मंदिरों में भी वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है, फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *