मुंबई/नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Nayyi Navelli Vs Prahaar Box Office: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना अब आम बात हो चली है, लेकिन जब दो दिग्गज कलाकारों की फिल्में आमने-सामने आ जाएं, तो मुकाबला देखने लायक होता है। इस शुक्रवार बॉलीवुड में एक महा-क्लैश देखने को मिला, जहां एक तरफ 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आरोपी कसाब को फांसी दिलाने जैसे गंभीर कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित फिल्म ‘प्रहार’ रिलीज हुई, तो वहीं दूसरी तरफ हॉरर के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने वाली यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में उतरी। दोनों फिल्मों के बीच पहले दिन कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
सिंगल डिजिट में हुई उठा-पटक, ‘नई नवेली’ ने मारी बाजी
यामी गौतम अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ के जरिए स्क्रीन पर एक बिल्कुल नया और धमाकेदार अंदाज लेकर आई हैं। दर्शकों से फिल्म को पहले दिन ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रात 8.30 बजे तक फिल्म ने 2.53 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10.0% दर्ज की गई और इसे पहले दिन 5,384 शोज मिले। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को भरपूर फायदा मिल रहा है और हॉरर-कॉमेडी जॉनर होने की वजह से दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का शुरुआती प्रदर्शन
इसके मुकाबले राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘प्रहार’ के पहले दिन के आंकड़े थोड़ी सुस्त रफ्तार दिखाते नजर आए। हालांकि फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई यामी गौतम की फिल्म के मुकाबले कम रही है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘प्रहार’ ने रात 8.30 बजे तक 1.66 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म को 3,483 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 11.0% दर्ज की गई।
फिलहाल बॉक्स ऑफिस के शुरुआती रुझानों और आंकड़ों को देखकर यह साफ है कि ‘नई नवेली’ ने इस महा-क्लैश में बढ़त बना ली है और राजकुमार राव की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का ‘प्रहार’ करने में कामयाब नहीं हो पाई जैसी उम्मीद की जा रही थी।
