Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क पर मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चोइथराम मंडी चौराहे के पास सड़क पर एक युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में दो युवक और एक युवती दूसरी युवती के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामूली आपसी विवाद को मारपीट की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
सड़क पर मारपीट, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Indore News: इंदौर में लगातार मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़क पर खुलेआम विवाद और मारपीट की घटनाएं लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। मामले में आरोपियों की पहचान और मारपीट के पीछे की वजह सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
