Raipur Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए घटना से पहले छात्रा को डांटे जाने की बात कही है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उसे काफी डांटा-फटकारा गया था। परिवार का मानना है कि इस घटना से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने शुरू की जांच
Raipur Crime: टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक, आठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Raipur Crime: पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि घटना से पहले क्या परिस्थितियां बनी थीं और छात्रा किन हालात से गुजर रही थी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


