Monday, April 6, 2026
28.5 C
Raipur

CG NEWS : संविधान बचाओ का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस की संविधान के साथ की गई काली करतूत ” आपातकाल ” से देश की नई पीढ़ी को अवगत होना चाहिए- पुन्नूलाल मोहले

CG NEWS : मुंगेली/ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा देश में जबरिया थोपे गये आपातकाल की 50 बरसी बुधवार को कालादिवस के रुप में मनाया गया और मीसा बंदी एवं उनके परिजनों का किया गया सम्मान।

CG NEWS : अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में आपातकाल की 50 बरसी को काला दिवस अथवा संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय है। आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का कलंक है, जिसे कांग्रेस के अत्याचारी शासन में देश व देशवासियों ने भोगा है। लोकतंत्र सेनानी मीसा (MISA)यानी मेंटेनेंस इंटरनल सिक्युरिटी एक्ट में बंदी रहे द्वारिका जायसवाल ने बताया कि मुंगेली में आज रेल लाइन बनने के दिशा कार्य आगे बढ़ रहा है परंतु उन्हें 50 साल पहले ही मुंगेली में रेल पटरी उखाड़ने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

CG NEWS : अतः संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस की तानाशाही तथा आपातकाल के संबंध में आज हिन्दुस्तान के प्रत्येक युवा व नागरिकों को जानना जरूरी है क्योंकि कांग्रेस ढोंग करते हुए संविधान बचाने का ढिंढोरा पीट रही है उसी कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए क्या किया था। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को अपनी सत्ता बचाने के लिये समूचे देश को आपातकाल की कैद में डाल दिया था। लगातार 19 महीने चले आपातकाल में नागरिकों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं थी, समाचारपत्रों में निष्पक्ष लिखने की स्पष्ट मनाही थी, लाखों लोगों को रातोंरात जेलों में बंद कर दिया गया था। जिसने भी सरकार के विरुद्ध आवाज उठायी, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाता था। एक तानाशाही शासन कैसे होता है, यह कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाने के लिये किया।

CG NEWS : कहा कि देश के उन कठिनतम समय की कल्पना तक हम नहीं कर सकते कि देश के एक-एक नागरिक के मौलिक अधिकार तक कांग्रेस ने छीन लिये थे। आज उसी कांग्रेस के नुमाइंदे देश के लोकतंत्र को बचाने की दुहाई देकर ओछी राजनीति करने से बाज नही आ रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमलगिरी गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल के कलंक को भारतीय जनता पार्टी कालादिवस कहती है। देश व समग्र देशवासियों को कांग्रेस की ऐसी काली और जघन्य करतूत की जानकारी होनी चाहिये।

CG NEWS : भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने की दोषी कांग्रेस है, देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने इसे स्वयं साबित किया था। देश में आपातकाल का वह भयावह दौर और कांग्रेस की ऐसी सच्चाई से समूचे देश को बारंबार अवगत होना चाहिये। महज सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की बेड़ियों से जकड़ दिया था।

CG NEWS : कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने तथा आभार जिला महामंत्री गुरमीत सलुजा ने किया। इस अवसर पर शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर जीवित मीसा बंदियों का एवं स्वर्गीय मीसा बंदियों के परिजनों का सम्मान किया गया जिनमें प्रमुख रूप से द्वारिका प्रसाद जायसवाल,स्व भरतलाल सोनी,कृष्ण कुमार सोनी स्व रूपनाथ सोनी,स्व डॉ विजय कुमार गुप्ता,स्व डॉ प्रेमकुमार वर्मा स्व. रामानुजलाल श्रीवास्तव स्व अनिल गुप्ता, स्व तुलाराम स्वर्णकार, स्व मुनीराम साहू,स्व नन्हूलाल सोनी,स्व डाँ भानु प्रताप गुप्ता,स्व फूलचंद जैन,स्व निरंजन प्रसाद केशरवानी,स्वः रामसुन्दर पाण्डेय, नरपुंगव सिंह, स्व कीमतराय केशवानी,साधुराम केशवानी,कपिल नारायण देवांगन, रमेशकुमार साहू स्व शांतिलाल लूनिया स्व-रमेशचंद्र दीक्षित स्व गोपाल वैष्णव, गुरुवचन सिंह सालूजा, स्व भारत भूषण गंधर्व,स्व त्रिभुवनलाल श्रीवास्तव,आनंद मिश्रा, रामलाल जैन का प्रमुख रूप से सम्मान किया गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories