CG News: अंबिकापुर में मां-बेटे की संदिग्ध दोहरी हत्या से सनसनी, धोबी समाज ने की हाईलेवल जांच की मांग

Sanjay Sahu

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित विश्रामपुर क्षेत्र में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दोहरी हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ सर्व धोबी महासंघ ने गहरा दुख जताया है। महासंघ ने घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह निर्मलकर ने बताया कि जय नगर थाना क्षेत्र में शिक्षिका रजनी बरेठ (42 वर्ष) और उनके इकलौते बेटे सुजल बरेठ, जो 12वीं कक्षा के छात्र थे, की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।

 

CG News

अलग-अलग जगहों पर मिले मां-बेटे के शव

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुजल बरेठ का शव शनिवार को महाबीपुरम में पंचायत सड़क किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला था। इसके बाद उनकी मां रजनी बरेठ का शव केशवनगर स्थित किराए के मकान के बाथरूम से बरामद हुआ। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए मामले में धारदार हथियार से हमला और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

उच्च स्तरीय जांच और गिरफ्तारी की मांग

छत्तीसगढ़ सर्व धोबी महासंघ ने शासन और पुलिस प्रशासन से इस दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए विशेष उच्च स्तरीय टीम गठित करने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और किसी भी तरह के दबाव में आए बिना सभी पहलुओं की पड़ताल की जानी चाहिए।

संगठन ने आर्थिक लेन-देन, प्रेम प्रसंग और अन्य संभावित पहलुओं की जांच की मांग करते हुए साइबर सेल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से जल्द आरोपियों का पता लगाने की अपील की है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

CG News: महासंघ ने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। ऐसे में पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की गई है।

CG News: प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह निर्मलकर ने चेतावनी दी कि यदि शासन और स्थानीय प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो संगठन आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। महासंघ ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *