Amitabh Bachchan 84th Birthday KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर भावुक हुए महानायक, मां तेजी बच्चन की आवाज सुनकर नम हुईं आंखें

VIKASH KHALKHO

मुंबई। Nishaanebaz.com-Amitabh Bachchan 84th Birthday: हिंदी सिनेमा जगत के महानायक और सदी के सबसे लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर देश-दुनिया से उनके चाहने वाले, फिल्मी सितारे और तमाम दिग्गज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, उनके लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) के सेट पर बिग बी को एक ऐसा अनमोल तोहफा मिला, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया और वे कैमरे के सामने ही पूरी तरह भावुक हो गए।

Read More : CG School Education Department Action: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, सितंबर में 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी गायब

मां की आवाज सुन पुरानी यादों में खोए बिग बी

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए KBC 18 के मेकर्स ने एक बेहद खास ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग तैयार की थी। इस रिकॉर्डिंग में उनके पिता और महान कवि हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता ‘रात आधी हो गई है’ उनकी दिवंगत मां तेजी बच्चन की मूल आवाज में सुनाई गई। स्टूडियो में जैसे ही तेजी बच्चन की आवाज गूंजी, अमिताभ बच्चन कुछ पलों के लिए पूरी तरह शांत हो गए और अपनी मां से जुड़ी पुरानी स्मृतियों में खो गए। स्क्रीन पर उनके और उनकी मां की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं, जिसे देखकर उनकी आंखें नम हो गईं।

Read More : Delhi Protest Over SIR Discrepancies: चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

भावुक पलों को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान बताया कि यह उनकी मां की आवाज है, जो बाबूजी की कविता को पाठ कर रही हैं। शो में मौजूद लोगों और बाल कलाकारों की प्रस्तुत, और एक कलाकार द्वारा यह कहे जाने पर कि “अमिताभ बच्चन सिर्फ एक सुपरस्टार या होस्ट नहीं, बल्कि पूरे भारत का इमोशन हैं,” माहौल और भी ज्यादा भावनात्मक हो गया।

Read More : Rewa Gandhi Memorial Hospital Controversy: रीवा के गांधी स्मारक अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

84 की उम्र में भी बेजोड़ ऊर्जा के साथ सक्रिय हैं बिग बी

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के युगपुरुष रहे हैं, जबकि उनकी मां तेजी बच्चन सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों से जुड़ी एक प्रतिष्ठित महिला थीं। अपने लंबे और शानदार फिल्मी सफर में अभिनय से लेकर टेलीविजन तक अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अमिताभ बच्चन 84 वर्ष की आयु में भी उतनी ही ऊर्जा के साथ फिल्मों और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर मुंबई स्थित उनके आवास ‘जलसा’ के बाहर सुबह से ही फैंस का तांता लगा हुआ है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *