Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh Jagdalpur Road Accident Injury: टाटा शोरूम के पास टो वाहन का कहर,...

Jagdalpur Road Accident Injury: टाटा शोरूम के पास टो वाहन का कहर, सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल

जगदलपुर। Nishaanebaz.com-Jagdalpur Geedam Road Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर-गीदम मार्ग पर टाटा शोरूम के पास एक दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। मार्ग पर एक XUV गाड़ी को खींचकर ले जा रहा टो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने सड़क पर चल रहे ऑटो, कार और एक बाइक को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में करीब 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Read More : Sukma IED Blast CRPF: सुकमा के एलाड़मड़गु में IED डिफ्यूज करते वक्त धमाका, CRPF के 4 जवान घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टो वाहन काफी गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिससे मार्ग पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

Read More : Bilaspur News: पार्षद की कथित दखलंदाजी से आंगनबाड़ी सहायिका ढाई साल से नदारद!, केंद्र क्रमांक 143 की कार्यकर्ता अकेले संभाल रही जिम्मेदारी, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही परपा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के मुख्य कारणों का पता लगाया जा रहा है कि क्या टो वाहन में कोई यांत्रिक खराबी आई थी या चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

Read More : Sakti School Teacher FIR: सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर के प्राचार्य पर FIR, छात्र से मारपीट का आरोप

फिलहाल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए घायलों का इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। परपा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here