Surguja Crime: सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सोमवार 5 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के साथ गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही थी। इसी दौरान बाइक और स्कूटी से पहुंचे चार युवकों ने उसे लिफ्ट देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद आरोपी छात्रा को जंगल की ओर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
Surguja Crime: घटना के बाद छात्रा से मिली जानकारी के आधार पर लुंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग आरोपी भी शामिल बताया जा रहा है।
Surguja Crime: पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों की भूमिका और घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।






