Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है। विधायक के मुताबिक, उनके नंबर से लोगों को मैसेज और कॉल कर पैसों की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी खुद विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।
Raipur News: वीडियो जारी कर लोगों को किया अलर्ट
अनुज शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर बताया कि उनका मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें।
विधायक ने यह भी कहा कि उनके नंबर से कोई लिंक भेजा जाए तो उस पर क्लिक न करें। यदि नंबर से पैसों की मांग की जाती है, तो उसे नजरअंदाज करें और इसकी सूचना उन्हें किसी दूसरे माध्यम से दें।
Raipur News: धोखाधड़ी से बचने की अपील
Raipur News: विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उनके नाम और नंबर का इस्तेमाल कर किसी के साथ आर्थिक धोखाधड़ी न हो सके। उन्होंने लोगों को ऐसे कॉल और मैसेज के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी है।






