Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी से इनकार तो ब्लैकमेलिंग शुरू! महिला...

Indore News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी से इनकार तो ब्लैकमेलिंग शुरू! महिला को निजी फोटो-वीडियो वायरल

Indore News
Indore News

Indore News: इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती के बाद महिला को ब्लैकमेल करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। 38 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवास जिले के हाटपिपल्या निवासी योगेश राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले करीब तीन साल से अपने पति से अलग रह रही है। कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम के जरिए योगेश राजपूत से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। शुरुआती बातचीत के बाद महिला ने शादी के लिए सहमति जताई, लेकिन बाद में उसे आरोपी की कथित नशे की लत और आचरण के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद महिला ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

Indore News: आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद योगेश राजपूत महिला पर दोबारा बातचीत और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर वह कथित तौर पर अश्लील गालियां देने लगा और महिला की निजी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने महिला को समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी।

Indore News: लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here