Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior News: अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, ASI-डॉक्टर-साध्वी समेत 50 से ज्यादा...

Gwalior News: अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, ASI-डॉक्टर-साध्वी समेत 50 से ज्यादा महिलाओं की रिकॉर्डिंग का दावा; आरोपी गिरफ्तार

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर। शहर में महिलाओं के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में 40 वर्षीय युवक को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान ग्वालियर निवासी योगेश गुप्ता के रूप में हुई है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था और बातचीत के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप की मदद से उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ASI, डॉक्टर और साध्वी समेत 50 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद सनातन सेना के सदस्यों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Gwalior News: पुलिस के अनुसार, योगेश गुप्ता पानी का प्लांट संचालित करता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने कितनी महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए और इन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सामग्री की भी जांच कर रही है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here