Friday, October 2, 2026
Home National IAS Athar Aamir Khan: IAS अतहर आमिर खान और डॉ. महरीन काजी...

IAS Athar Aamir Khan: IAS अतहर आमिर खान और डॉ. महरीन काजी ने मनाई शादी की चौथी सालगिरह, अनसीन तस्वीरों के साथ लुटाया प्यार

IAS Athar Aamir Khan:
IAS Athar Aamir Khan:

IAS Athar Aamir Khan: नई दिल्ली। चर्चित IAS अधिकारी अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी डॉ. महरीन काजी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय कपल हैं। दोनों अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर डॉ. महरीन काजी ने पति अतहर आमिर खान के लिए एक खास पोस्ट शेयर की। इसके साथ उन्होंने शादी और एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कुछ अनसीन तस्वीरें भी साझा कीं।

महरीन ने लिखा प्यार भरा संदेश

डॉ. महरीन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चार साल पहले सिर्फ वह और अतहर थे, लेकिन अब उनका परिवार दो छोटे बच्चों के साथ चार लोगों का हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षों में उनका रिश्ता सिर्फ पति-पत्नी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दोनों ने मिलकर अपनी एक छोटी-सी दुनिया बनाई है।

उन्होंने अतहर को अपना पति होने के साथ-साथ सबसे अच्छा दोस्त, सुरक्षित जगह और अपना घर बताया। साथ ही उन्हें अपने बच्चों का सबसे अच्छा पिता भी कहा।

अनसीन तस्वीरों में दिखा खास अंदाज

एनिवर्सरी के मौके पर महरीन ने शादी के दौरान की कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके अलावा केक कटिंग और सेलिब्रेशन की झलकियां भी पोस्ट में दिखाई दीं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और फॉलोअर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। लोगों ने कमेंट्स के जरिए दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई दी।

IAS Athar Aamir Khan: अतहर और महरीन सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के खास पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उनकी तस्वीरों और पोस्ट को अक्सर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here