Amit Jogi News: रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का नया ‘कौआ सॉन्ग’ रिलीज हो गया है। ‘जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के, कोलिहा मन ललकारत हे’ बोल वाले इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।
अमित जोगी ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए गाना शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा कि ‘हमर मंदिर, हमर देवता, हमर माटी।’ उन्होंने आगे लिखा कि जब छत पर कौआ बैठकर खुद को देवता से बड़ा समझने लगे, तब गाना नहीं बल्कि ललकार निकलती है।
गाने में छत्तीसगढ़ की माटी और स्थानीय भावनाओं को केंद्र में रखते हुए ‘बघुआ’ को जागने का आह्वान किया गया है। इसके बोल में मंदिर की छत पर कौआ और अड़ानी के प्रतीक के जरिए कथित तौर पर एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है।
Amit Jogi News: गाने की प्रमुख पंक्तियों में ‘जागो रे बघुआ छत्तीसगढ़ के, कोलिहा मन ललकारत हे’ और ‘माटी दाई पुकारत हे’ जैसे बोल शामिल हैं। अमित जोगी द्वारा गाना सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद इसे लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
View this post on Instagram






