Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Indore News: संपत्ति विवाद में रिश्ते का कत्ल! दुपट्टे से गला घोंटकर...

Indore News: संपत्ति विवाद में रिश्ते का कत्ल! दुपट्टे से गला घोंटकर पिता की हत्या, बेटा गिरफ्तार

Indore News
Indore News

Indore News: इंदौर : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान बिलावल खान के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बिलावल का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें दुपट्टे से गला घोंटने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मैं तक के बेटे हिदायतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया है ।

Indore News: इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां संपत्ति से बेदखल करने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर डाली । दरअसल बिलावल खान के इकलौते बेटे हिदायत-उल्ला खान ने अपने ही पिता की गला घोंटकर हत्या कर डाली । घटना से ठीक एक दिन पहले बिलावल खान ने अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल करने के लिए कोर्ट के जरिए नोटिस भिजवाया था। इसके अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है।

Indore News: पुलिस ने मृतक की दोनों बेटियों के बयान के आधार पर हिदायत-उल्ला खान को आरोपी बनाया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बेटे हिदायतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है दरअसल बेटा संपत्ति के विवाद को लेकर रोज़ अपने पिता से मारपीट और झगड़ा करता था हत्या वाले दिन भी संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था और इसी विवाद के चलते आरोपी दिखाई तो अल्लाह खान अपने पिता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here