Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP News: रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद रात में भागा ...

MP News: रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद रात में भागा आरोपी वरुण, ऑटो से स्टेशन पहुंचा और ट्रेन में बैठकर हुआ फरार

Rakesh Agarwal Murder Case: निशानेबाज न्यूज़ डेस्क- भोपाल के रातीबड़ इलाके के सूरज नगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार के फरार होने का रूट ट्रेस कर लिया है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी रात के अंधेरे में घर से निकला और ट्रेन के जरिए भोपाल से बाहर चला गया।आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश के साथ दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पुलिस की टीमें सक्रिय की गई हैं। पुलिस के मुताबिक 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश में लगाए गए हैं।

पुलिस जांच के अनुसार 30 सितंबर की रात राकेश अग्रवाल अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे से 2 बजे के बीच धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है।पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद आरोपी ने घटना के सबूत मिटाने की कोशिश में रसोई में रखे गैस सिलेंडर का पाइप निकाल दिया। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि ऐसा करने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था।

पत्नी के कमरे को बाहर से किया गया था लॉक
घटना के समय राकेश अग्रवाल की पत्नी निशी अग्रवाल दूसरे कमरे में थीं। पुलिस के मुताबिक उनका कमरा बाहर से बंद था। सुबह करीब 4:40 बजे नींद खुलने पर उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर से लॉक था।इसके बाद घर के कर्मचारी अमर की मदद से दरवाजा खोला गया। इसी दौरान राकेश अग्रवाल की हत्या की जानकारी सामने आई।
Read More:

Bhopal Murder, Rakesh Agarwal, IAS Murder Case, Bhopal Crime, Madhya Pradesh Police

CCTV में कैद हुआ आरोपी का भागना
पुलिस जांच में CCTV फुटेज को अहम सुराग माना जा रहा है। फुटेज के मुताबिक आरोपी रात करीब 2:40 बजे घर से बाहर निकलता दिखाई दिया। करीब 200 मीटर दूर लगे कैमरों में भी वह हाथ में पिट्ठू बैग और एक झोला लेकर जाता हुआ दिखाई दिया।पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 2 किलोमीटर पैदल चला। इसके बाद भदभदा चौराहे से ऑटो लिया और पॉलीटेक्निक चौराहा तथा कमला पार्क होते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा।

प्लेटफॉर्म बदला, फिर ट्रेन से निकला
पुलिस के मुताबिक स्टेशन पहुंचने के बाद आरोपी ऑटो से उतरा और पैदल प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर गया। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचा। रात करीब 3:30 बजे वह दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होकर भोपाल से निकल गया।अब पुलिस झांसी, ग्वालियर और आगरा रूट पर आने वाले रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए आरोपी के आगे के मूवमेंट का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

चार राज्यों में तलाश, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी जुटे
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भी संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों को भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक एक दर्जन से ज्यादा टीमें तलाश में जुटी हैं।इन टीमों में एक DCP और दो एडिशनल DCP भी शामिल हैं। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ-साथ हत्या के कारण और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here