Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Train Cancelled: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के 8 फेरे रद्द, नॉन-इंटरलॉकिंग काम का...

Train Cancelled: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के 8 फेरे रद्द, नॉन-इंटरलॉकिंग काम का असर; छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा प्रभाव

Train Cancelled
Train Cancelled

Train Cancelled: रायपुर। छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुल 8 फेरे रद्द किए गए हैं। प्रभावित ट्रेनों में हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस शामिल हैं।

Train Cancelled: रेलवे के मुताबिक अलग-अलग ट्रेनों के फेरे 7 से 17 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगे। इससे छत्तीसगढ़ के साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और गोवा के यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन या NTES पर ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस के फेरे रद्द

ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का 10 दिसंबर का फेरा रद्द रहेगा। वहीं ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना नहीं होगी।

तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस भी प्रभावित

ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस के 7 और 14 दिसंबर के फेरे रद्द किए गए हैं। इसी तरह ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को संचालित नहीं होगी।

वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित

ट्रेन नंबर 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस का 14 दिसंबर का फेरा रद्द किया गया है।

बिलासपुर से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी असर

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। इसके लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य का असर बिलासपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने इस दौरान बिलासपुर से होकर चलने वाली 3 ट्रेनों को रद्द करने और 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है।

Train Cancelled: 139 और NTES पर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

Train Cancelled: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का वास्तविक स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) का इस्तेमाल किया जा सकता है। यात्रा से पहले ट्रेन नंबर डालकर संचालन की स्थिति जांचने से आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here