Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime: रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 80 हजार...

Raipur Crime: रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, 80 हजार की सोने-चांदी की ज्वेलरी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र की रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 80 हजार रुपए कीमत की ज्वेलरी बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Raipur Crime: पुलिस के अनुसार प्रार्थिया रितु कश्यप 26 सितंबर 2026 को अपने माता-पिता के गांव गई थीं। अगले दिन 27 सितंबर को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी आलमारी से करीब 80 हजार रुपए कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी गायब थी। इसके बाद उन्होंने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को आरोपियों और चोरी गए सामान का पता लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

Raipur Crime: पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर करण सागर उर्फ कान्हा, तेजेश्वर यादव और चेतन साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों में करण सागर उर्फ कान्हा (28), तेजेश्वर यादव (30) और चेतन साहू (24) शामिल हैं। तीनों रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

Raipur Crime: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 912/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305 और 3(5) में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में टिकरापारा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here