Thursday, October 1, 2026
Home Lifestyle Recipe: नाश्ते में रोज एक जैसा खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई...

Recipe: नाश्ते में रोज एक जैसा खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें मूंग दाल-पनीर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

Recipe: सुबह कुछ ऐसा खाने का मन हो जो पेट भरने के साथ स्वाद में भी अच्छा लगे, तो मूंग दाल और पनीर से बना यह चीला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए बैटर को रातभर रखने या फर्मेंट करने का इंतजार नहीं करना पड़ता। इसलिए इसे सुबह कम समय में भी तैयार किया जा सकता है।

सबसे पहले मूंग दाल, चावल और मूंगफली को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटे पानी में भिगो दें। नरम होने के बाद पानी निकालें और इन्हें मिक्सर में डालकर लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक के साथ पीस लें। जरूरत के अनुसार पानी डालते जाएं और ऐसा बैटर तैयार करें जो तवे पर आसानी से फैल सके। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिलाया जा सकता है।

पनीर और सब्जियों से बनेगी स्वादिष्ट स्टफिंग

अब चीले के अंदर भरने के लिए फ्रेश स्टफिंग तैयार करें। गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरी मिर्च को बहुत बारीक काट लें। इसमें करीब 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर मिलाएं। स्वाद के अनुसार नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।आप चाहें तो मौसम और पसंद के हिसाब से इसमें दूसरी सब्जियां भी शामिल कर सकती हैं। पनीर इसे सॉफ्ट टेक्सचर देता है, जबकि सब्जियां हल्का क्रंच देती हैं।

तवे पर फैलाकर ऐसे बनाएं क्रिस्पी चीला

अब नॉनस्टिक या सामान्य लोहे के तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और थोड़ा तेल लगाएं। बैटर का एक बड़ा हिस्सा तवे के बीच डालकर करछुल से गोल आकार में फैलाएं। चीले की परत बहुत मोटी न रखें, ताकि वह अच्छी तरह पक सके।
जब नीचे का हिस्सा सेट होने लगे तो ऊपर तैयार पनीर-सब्जियों की स्टफिंग फैला दें। किनारों पर थोड़ा तेल डालें और चीले को मध्यम से धीमी आंच पर पकने दें। कुछ देर बाद इसका निचला हिस्सा सुनहरा और कुरकुरा होने लगेगा। ज्यादा क्रिस्पी पसंद हो तो इसे थोड़ा अतिरिक्त समय तक सेंक सकते हैं।

रोल करके चटनी के साथ करें सर्व

चीला अच्छी तरह पक जाए तो इसे स्पैटुला की मदद से काटकर या रोल करके प्लेट में निकालें। चाहें तो इसे छोटे टुकड़ों में काटकर भी परोस सकते हैं। गरमा-गरम मूंग दाल-पनीर चीले के साथ हरी चटनी, नारियल चटनी या टोमैटो सॉस सर्व करें। दाल, पनीर और सब्जियों का कॉम्बिनेशन इसे सुबह के नाश्ते के लिए स्वादिष्ट, पौष्टिक और भरपेट बनाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here